झंडूता में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते पेंशनर। संवाद
शांतिपूर्ण तरीके से निकाली रोष रैली, मांगे पूरी करने किया आग्रह
बोले, पेंशनर दुखी होंगे तो सरकार को भी होगा दुख
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर ने मांगों को लेकर सोमवार को एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले पेंशनरों ने शांतिपूर्ण तरीके से रोष रैली निकाली। पेंशनरों ने लंबित भत्ते और बिलों को लेकर आवाज उठाई।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सरकार से मांग करते हुए कहा 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के वित्तीय लाभों का तुरंत दिया जाए। लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए राशि जारी की जाए। उन्होंने बताया कि अन्य जिलों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके लिए को भी गृह जिले में स्थानांतरित किया जाए। पदाधिकारियों ने पेंशनरों की संयुक्त सलाहकार समिति के गठन की भी मांग सरकार से की है। इसके साथ ही उन्होंने महंगाई भत्ते की देय किस्तों और बकाया एरियर का तत्काल भुगतान की भी सरकार से मांग की। एसोसिएशन ने कहा कि पेंशनरों के हक को लेकर सरकार को बार-बार अवगत कराया गया, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर उन्हें इस तरह से दुखी करेगी तो सरकार भी दुखी होगी। उन्होंने कहा इसके बाद जिला स्तर और उसके बाद राज्य स्तर पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला प्रधान जगदीश दिनेश, महासचिव नरोत्तम धीमान, वरिष्ठ उपप्रधान कर्म देव गौतम, लेख राम कौंडल, जगदीश शर्मा, वित्त सचिव सुरेश जोशी, कार्यालय सचिव सुमन शर्मा और महासचिव प्रकाश ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।