फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सड़क किनारे जलभराव से राहगीरों को परेशानी

Wed, 26 Feb 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
भराड़ी के पंदोहड़ी गांव में सड़क किनारे हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
-उचित निकासी न होने से सड़क किनारे भरा रहता पानी
विज्ञापन

-विभाग का कहना, जमीन के विवाद के चलते हुई समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत पदोहड़ी गांव के समीप सड़क किनारे पानी जमा होने से राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भटेड़ से देहलवीं संपर्क सड़क के विस्तारीकरण का कार्य होने के बावजूद यहां जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से इस स्थान पर पानी जमा हो रहा है, जिससे न केवल राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है, बल्कि गंदे पानी से दुर्गंध भी फैल रही है। सड़क किनारे पानी के लगातार जमा रहने से पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक समस्या हो रही है। वाहन चालकों को जलभराव से गुजरने में कठिनाई होती है, जिससे दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। वहीं, पैदल यात्री इस गंदे पानी से बचने के लिए मजबूरन सड़क के बीच से गुजरते हैं, एकाएक कोई वाहन आ जाने से हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के विस्तारीकरण के दौरान अगर जल निकासी की सही व्यवस्था की जाती तो यह समस्या उत्पन्न ही नहीं होती। उन्होंने संबंधित विभागों से जल्द से जल्द उचित समाधान करने की मांग की है। ताकि यह जलभराव खत्म हो और राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उधर, सहायक अभियंता एसडीओ रत्न सिंह ने कहा कि वहां पर जमीन के विवाद के चलते पानी निकासी की सुविधा नहीं हो पा रही है। अगर ग्रामीण सहमत हों और जमीन मालिक नाली बनाने के लिए सहमत हो तो जल्द ही पानी निकासी की नाली बना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें