फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा उतीर्ण पटवारियों को कानूनगो पद पर शीघ्र मिले तैनाती : पवन

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए भरे जाएं खाली पद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ जिला बिलासपुर की साधारण बैठक पटवार गृह सेऊ में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता पटवारी एवं कानून को महासंघ अध्यक्ष सुनील दत्त जोशी ने की।
विज्ञापन

महासंघ पदाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि जो पटवारी कानूनगो पद के लिए उत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें अति शीघ्र कानूनगो पद पर तैनात किया जाए। लोगों के लंबे समय से लंबित कार्य भी समय पर पूरे हो सकें। जो पद खाली हैं उन्हें भी तत्काल भरा जा सके। उन्होंने कहा कि पटवार वृत में अंशकालीन कर्मचारियों के काफी लंबे समय से पद रिक्त हैं, उन्हें भी तत्काल प्रभाव से भरा जाए। संघ महासचिव भारत भूषण ने बताया कि पैमाइश संबंधी उपकरण और फर्नीचर भी तत्काल पटवार वृत में मुहैया कराया जाएं, ताकि कार्यों को और गति प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि संबंधित उपकरण न होने के कारण पटवारी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में यह भी चर्चा की गई कि कुछ अधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्यभार उठाने के बारे में प्रताड़ित किया जा रहा है, जो कि सही नहीं है। बैठक में विभिन्न पदाधिकारी बाबूराम, निखिल शर्मा, शशि जायसवाल, रमेश कुमार, अमित चंद्रा, राजकुमार, अंकुर शर्मा, शुभम धीमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें