फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं बस अड्डे पर फैली गंदगी से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंह पर कपड़ा रखकर करना पड़ रहा बस का इंतजार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं बस अड्डे पर फैली गंदगी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमित सफाई न होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ निकासी नालियां भी गंदगी से भरी पड़ी हैं। इससे हर तरफ दुर्गंध फैली रहती है। यहां हजारों की संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। लोगों को बदबू के कारण नाक ढंक कर बस का इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन नगर निगम सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं कर रहा है। कूड़े के ढेरों से न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बन गया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यह कूड़े के ढेर पिछले कई दिनों से हैं।
कोट
बस स्टैंड से कूडा उठाने की व्यवस्था का जिम्मा नगर परिषद का है, लेकिन पिछले कुछ समय से नगर परिषद कूड़ा नहीं उठा रहा है। नगर परिषद के अधिकारियों से बात की गई है। उन्होंने जल्द ही इस कूड़े को यहां से उठाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धर्म दत्त, बस अड्डा प्रभारी, घुमारवीं
कोट्

मामला ध्यान में नहीं था। नगर परिषद की गाड़ी हर रोज शहर से कूड़ा उठाने जाती है। हर रोज घर-घर से कूड़ा लिया जा रहा है। यदि बस अड्डे में कूड़े के ढेर लगे हैं, इसकी जानकारी नहीं है। फिर भी कर्मचारी भेज कर कूड़ा उठा लिया जाएगा।

-रीता सहगल, अध्यक्ष, नगर परिषद घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें