फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 100 मीटर दौड़ में पंकज, आरव, कनक रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरस्वती विद्या मंदिर रौड़ा में संकुल एक शिशु वाटिका खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सरस्वती विद्या मंदिर रौड़ा में संकुल एक शिशु वाटिका खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस खेलकूद प्रतियोगिता की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार ने की, जबकि समारोह के शुभारंभ पर समाजसेवी उद्योगपति नंद प्रकाश वोहरा ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन पहले कभी नहीं हुआ है। सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षा ग्रहण कर रहे नौनिहालों के लिए यह नई शुरुआत की गई है। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से इन बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होगी। उन्होंने सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में छह स्कूलों के 160 नौनिहालों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करें। प्रतियोगिता के समापन पर सरस्वती विद्या मंदिर मेन मार्केट के प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रविंद्र शर्मा ने सभी विजेता उपविजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। वहीं, स्कूल में आयोजित पहली कक्षा की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में एसवीएम डियारा के पंकज, एसवीएम रौड़ा के आरव, एसवीएम मेन मार्केट के कनक ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान हासिल किया। दूसरी कक्षा की 100 मीटर दौड़ में एसवीएम नम्होल के दिव्यांग, एसवीएम रौड़ा के शिवांश, एसवीएम रौड़ा के आयुष, पहली कक्षा की बोरा दौड़ में रौड़ा स्कूल के शिवाय, रघुनाथपुरा स्कूल के आराध्य, रघुनाथपुरा की दिव्यांशी, दूसरी कक्षा में रौड़ा स्कूल के शिवांश, मेन मार्किट स्कूल के अंश, नम्होल स्कूल के आर्थव, मेन मार्किट स्कूल की तान्या, केजी कक्षा के अंतर्गत बोरा दौड़ प्रतियोगिता में रौड़ा स्कूल के दिव्यांश, रौड़ा स्कूल के अन्नया, डियारा स्कूल की आकांक्षा, बॉल इन बकेट दौड़ में रौड़ा स्कूल के कनव, प्रभात, काव्या, वरनिका, लखनपुर स्कूल के दिव्यांशी, सूर्यांश, डियारा स्कूल के यूवांश, नाईसा, अनुष्का, गुब्बारा दौड़ प्रतियोगिता में नम्होल स्कूल, लखनपुर स्कूल, रौड़ा स्कूल, बॉल एंड हैंडल रेस में मेन मार्किट स्कूल के सार्थक, नम्होल स्कूल के भिवान, डियारा सेक्टर के अनुष्का, 50 मीटर दौड़ में रौड़ा स्कूल की श्रेया, रघुनाथपुरा की रिजवान, शशांक रघुनाथपुरा स्कूल, मेन मार्किट स्कूल के सार्थक ने क्रमश: अव्वल रहे। इस प्रतियोगिता के दौरान अन्य स्कूल स्टाफ,प्रबंध समिति सदस्यों सहित बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें