-श्री नयनादेवी जी अपर मंडल के भाजयुमो अध्यक्ष ने की कार्यकारिणी घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा श्री नयनादेवी जी अपर मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन गुप्ता ने विधायक रणधीर शर्मा व अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के उपरांत अंपर मंडल युवा मोर्चा कार्यकारिणी घोषित की।
उन्होंने चांदपुर सिकरोहा से देवेंद्र ठाकुर, पलोग से मनोज कुमार, खुई मैहथी से विक्रम मिन्हास, साई खारसी से प्रवीण शर्मा और कोठीपुरा से कर्ण शर्मा को उपाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया। उन्होंने जुखाला से अंकुश ठाकुर व राजपुरा से विशाल ठाकुर को महामंत्री नियुक्त किया है। कहा कि काहली दयोथ से देवेंद्र जम्वाल, सुईं सुरहाड़ से राहुल वर्मा, कचौली से जसपाल सिंह, आशामझारी से बलदेव राज, पंजैल कला से रजत ठाकुर और जामली से सुनील कुमार सचिव का दायित्व निभाएंगे। उन्होंने सैकली से विक्रम ठाकुर को कोषाध्यक्ष और राजपुरा नोआ से मोहित जटट को कार्यालय सचिव का जिम्मा सौंपा है। साई ब्राह्मणा से आरती शर्मा और नोआ से अजय चौधरी को प्रवक्ता, कोटला से अंकुश गौतम को मीडिया प्रभारी, करोट से गौरव ठाकुर को सह-मीडिया प्रभारी बनाया गया। अमन गुप्ता ने संगलैहडी से मोहित शर्मा को आईटी सैल का संयोजक व सोलधा से मोहित ठाकुर को आईटी सेल का सह-संयोजक नियुक्त किया है।
इसी तरह सोसन से मनीष ठाकुर सोशल मीडिया के संयोजक व सोलधा से अनिल ठाकुर सोशल मीडिया के सह-संयोजक रहेंगे। इसके अतिरिक्त रानीकोटला से कर्ण कुमार और अखिलेश कौशल, सायर से सुनील कुमार, साई ब्राह्मणा से चमन लाल, बठोह से रमन कुमार,भोली से बंटी कुमार, सोहरा ब्यूंस रशील कुमार,मलोखर से ओम प्रकाश, क्यारन से मंजीत ठाकुर, छकोह से प्रवीण कुमार, गलौड से सोनु कुमार, साई नोडवा से पवन कुमार, जामला से अक्षय ठाकुर और साहिल ठाकुर, सोहरी से कैलाश कुमार, बाडनू से संदीप, आशामझारी से बलदेव राज, पंकज कुमार, गसौड़ से अंशुल ठाकुर, निहारखन बासला से विकास धीमान, बाग खुर्द से पंकज कुमार, सोसन से अमित ठाकुर, टेपरा से कर्ण वर्मा, डाबर से लविश, कोठी मंझेड़ से नीरज ठाकुर, लुहारड़ा से विशाल ठाकुर, दयोथ से शुभम चौधरी, परोही से शुभम कुमार, तुन्हू से विशाल राणा, तलसरी कल्लर से विजय चौधरी, मुहांए से विकास ठाकुर, चिल्ला से चंदन ठाकुर, बडडू से प्रताप सिंह को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है। इसके अतिरिक्त मंडल से जिला और प्रदेश में मनोनीत पदाधिकारी और सदस्य इस मोर्चा के स्थायी आमंत्रित सदस्य रहेंगे।