फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लोकनृत्य में पंजगाईं स्कूल रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर स्कूल में अंडर-19 छात्र व छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई शुरू
विज्ञापन

-तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 18 स्कूलों के 114 विद्यार्थी ले रहे भाग
-समूह गान, गीतिका, संस्कृत श्लोक, लोक नृत्य सहित अन्य गतिविधियों में लेंगे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर में अंडर-19 छात्र-छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 18 स्कूलों के 114 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। यह खिलाड़ी एकल गान, समूह गान, गीतिका, संस्कृत श्लोक, भाषण, लोकनृत्य, शास्त्रीय संगीत सहित अन्य गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता की संयोजक रेखा शर्मा ने बताया कि पहले दिन छात्रों की प्रतियोगिताएं हुईं। भाषण स्पर्धा में बाल पाठशाला बिलासपुर ने पहला, चांदपुर ने दूसरा और कलोल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लोक संगीत में भराड़ी स्कूल ने पहला, शिवा गुरुकुल झंडूता ने पहला और ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। शास्त्रीय संगीत में एबीपीएस बागा ने पहला और झंडूता स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। संस्कृत गीतिका में चांदपुर ने पहला, भराड़ी ने दूसरा और बरमाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। संस्कृत श्लोक में बाल पाठशाला बिलासपुर ने पहला, चांदपुर स्कूल ने दूसरा और मिनर्वा पब्लिक स्कूल घुमारवीं ने तीसरा स्थान हासिल किया। समूह गान में बाल पाठशाला ने पहला और पंजगाईं ने दूसरा स्थान हासिल किया। वन एक्ट प्ले में राधा कृष्णा स्कूल घंडालवीं ने पहला स्थान हासिल किया। वाद्य यंत्र में कंदरौर ने पहला और भराड़ी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। लोकनृत्य में पंजगाईं स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। समारोह का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी रविशंकर ने किया। स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य शशि पाल चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला का स्टाफ सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें