- ऋषिकेश स्कूल में जिला स्तरीय समारोह आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय ऋषिकेश में जिला स्तरीय उत्कृष्ट छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा दसवीं के समस्त विद्या मंदिरों में 10 स्थान पर रहने वाले 14 भैया बहन सम्मानित किए।
समारोह में गेहड़वीं के राहुल, ऋषिकेश की गौरान्वी शर्मा, बरोटा की कशिश चौहान, भटेड़ की रितिका, अंबिका, घुमारवीं की धृति, भटेड़ की अमिशी पठानिया, घुमारवीं की निलाक्षी, ऋषिकेश की गुंजनजीत, औहर की प्रांशिका, गेहड़वीं की रूद्राक्षी, घुमारवीं की इशिता, रौड़ा की लवली ठाकुर और ऋषिकेश स्कूल के शुभम शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में राजेंद्र चंदेल और उनकी धर्मपत्नी कमलेश चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगर शिक्षा अच्छी होगी तो आपका भविष्य भी अच्छा होगा। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य ईश्वर सिंह ने इस कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी मिलती है। इस अवसर पर अध्यक्ष राज चंदेल, वशिष्ठ अतिथि सरित शर्मा, प्रांत महामंत्री सुरेश कपिल, जिला अध्यक्ष अमि चंद्र शास्त्री, जिला मंत्री ओंकार, सह मंत्री सुरेंद्र, जिले के सभी 35 विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्य सहित अन्य उपस्थित रहे।