फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कार्यक्रम आयोजित कर दी प्यारे लाल को विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। पशुपालन विभाग में परिचारक के पद पर तैनात प्यारेलाल की सेवानिवृत्ति पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पशु पालन परिचारक कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में उप निदेशक कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में प्यारेलाल को उपहार भेंट करने के साथ ही उन्हें सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दी गई।
विज्ञापन

पशु पालन परिचारक कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में पशु औषधालय समोह से परिचारक पद से रिटायर होने जा रहे प्यारेलाल की सेवाओं की मुक्त कंठ से सराहना की गई। संगठन के सचिव छबीलदास ने कहा कि प्यारेलाल ने लगभग 39 वर्ष तक सेवाएं दी। पूरे सेवाकाल में उन्होंने अपना दायित्व ईमानदारी से निभाया। अन्य कर्मचारियों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर राजेश, रमेश चंद, संजीव, रामपाल, लालचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें