फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई की मरम्मत करते फिसला व्यक्ति का पैर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल व्यक्ति की आईजीएमसी में मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना के अंतर्गत भगतपुर में रसोई की मरम्मत के दौरान गिरकर घायल हुए व्यक्ति की मौत हो गई। उपचार के दौरान घायल ने आईजीएमसी शिमला में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक हंसराज पत्नी और बेटे की मदद से रसोई की मरम्मत का कार्य कर रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया था। घटना में उसे गंभीर चोटें लगीं। परिजन घायल हंसराज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़सर ले गए। बड़सर के चिकित्सकों ने हंसराज का उपचार किया, लेकिन हंसराज की स्थिति में सुधार न होने के कारण उसे हमीरपुर रेफर कर दिया। हंसराज की नाजुक स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने आईजीएमसी शिमला भेज दिया। आईजीएमसी में इलाज के दौरान हंसराज की मौत हो गई। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें