फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-मनाली एनएच पर कैंटर-कार-ट्रक की टक्कर

विज्ञापन
गरामौडा में व सडक पर पलटा कैंटर 7 - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली पर गरामोड़ा के समीप एक यूपी नंबर के कैंटर ने खड़ी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार आगे खड़े खराब ट्रक से भिड़ गई। हादसे में मौके पर ही कार में सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा वीरवार देर रात का है।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद चालक कैंटर लेकर मौके से फरार हो गया। कुछ ही दूरी पर वह कैंटर को सड़क पर पलटाकर मौके से फरार हो गया है। इस बीच, हादसे के सभी घायलों को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट की 108 एम्बुलेंस के माध्यम से एफआरयू नालागढ़ ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने हंसा शर्मा (65) पत्नी ओम प्रकाश निवासी गांव दाड़ी (चच्योट) जिला मंडी को मृतक घोषित कर दिया।
तेजेंद्रा पत्नी गोपाल निवासी लुहणू की गंभीर हालत को देखते हुए एफआरयू नालागढ़ से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। दो अन्य घायलों भूपेंद्र पाल (52) पुत्र रूप देव गांव व डाकघर साडा तहसील चच्योट जिला मंडी और ओम प्रकाश (70) पुत्र सदा राम गांव दाड़ी तहसील चच्योट जिला मंडी दोनों को एफआरयू नालागढ़ में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। इस घटना के संबंध में कैंटर चालक के खिलाफ पुलिस थाना स्वारघाट में आईपीसी की धारा 279,334 व 304, के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिलासपुर व मंडी जिले के पांच लोग परिवार में किसी महिला की मौत होने के बाद उसकी अस्थियां हरिद्वार में प्रवाहित करने के लिए कार नंबर एपी24सी0155 में सवार होकर जा रहे थे। वीरवार देर रात को जब उनकी कार स्वारघाट से करीब आठ किलोमीटर दूर गरामौड़ा टोल टैक्स बैरियर के समीप पहुंची तो आगे किसी वजह से यातायात जाम लगा हुआ था। कार के आगे वाहनों की लंबी लाइन लगी होने के कारण कार चालक सीता राम कार से उतरकर जाम देखने के लिए आगे निकल गए। इसी बीच, स्वारघाट की तरफ से एक तेज रफतार यूपी नंबर के एक कैंटर ने पीछे से कार को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर से कार आगे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला हंसा शर्मा की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। कार चालक सीता राम इस हादसे में बाल-बाल बच गए। डीएसपी नयना देवी पूर्ण चंद ठुकराल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दुर्घटना के संबंध में कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर आईपीसी की धारा 279,334 व 304 ए के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार कैंटर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें