फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर से टकराई स्कूटी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर चैहड़ी के पास एक स्कूटी कंटेनर में टकरा गई। इसमें स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक लतीफ खान निवासी बडाग्रां जिला कुल्लू की शिकायत पर थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में ट्रक चालक लतीफ खान ने कहा है कि वीरवार रात को वह ट्रक में रोपड़ से ईंटें लेकर मनाली जा रहा था। जब चैहड़ी के मोड़ के आगे पहुंचा, तो सामने से एक कंटेनर आया, जिसे देखकर रुक गया। एक स्कूटी कंटेनर से टकरा गई। स्कूटी चालक को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि स्कूटी चालक की पहचान बंशी राम निवासी तलसरी डाकघर कल्लर तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें