फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11.38 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचे दो स्कूटी सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने स्कूटी सवार दो लोगों से 11.38 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार वीरवार रात को सदर थाना पुलिस टीम कोठीपुरा में गश्त कर रही थी। वहां पर स्वारघाट की तरफ से नौणी की ओर एक स्कूटी आई। पुलिस ने स्कूटी को रुकने का इशारा किया। स्कूटी पर दो लोग सवार थे। पुलिस टीम को देखकर दोनों घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर स्कूटी की डिग्गी की तलाशी ली। डिग्गी में प्लास्टिक का लिफाफा मिला। इसमें चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने स्कूटी चालक सुशांत भारद्वाज (23) निवासी त्रिफालघाट और स्कूटी के पीछे बैठे विनय कुमार (24) निवासी नवाणी त्रिफालघाट जिला मंडी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी बिलासपुर राज कुमार ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें