श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। कोट कहलूर थाना पुलिस ने बाइक सवार से 17 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस टीम ने शनिवार शाम को मजारी के पास हिमाचल-पंजाब सीमा पर यातायात जांच के लिए नाकेबंदी की थी। मजारी की ओर से आई बाइक को रोका गया। दस्तावेज की जांच करते समय पुलिसकर्मी की नजर हेडलाइट के पास रखे पॉलीथिन पर पड़ी। इसको खोलने पर 17 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान गुरपाल सिंह (42) निवासी गांव ढेर तहसील श्री आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई। डीएसपी श्री नयनादेवी जी पूर्ण चंद ने पुष्टि की है।