फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 1 अगस्त को बिलासपुर में लगेगा दिव्यांगजन परीक्षण शिविर

Sun, 27 Jul 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए मेडिकल बोर्ड गठित, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच
विज्ञापन


विभाग ने लाभार्थियों से दस्तावेज के साथ समय पर पहुंचने की अपील की



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। दिव्यांगजन को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जिला बिलासपुर में 1 अगस्त को एक दिवसीय चिकित्सा परीक्षण शिविर लगाया जा रहा है। जिला मेडिकल डिसएबिलिटी बोर्ड का गठन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा की अध्यक्षता में किया गया है।
विज्ञापन


शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जो अंतिम लाभार्थी के परीक्षण तक चलेगा। यह परीक्षण कक्ष संख्या-203, न्यू ओपीडी कॉम्प्लेक्स, क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बोर्ड में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों को शामिल किया गया है, जिनमें शिशु रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, अस्थि रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ एवं क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट नामित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बोर्ड का उद्देश्य दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी और त्वरित बनाना है। सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे समय पर शिविर में पहुंचें और अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, पुराने मेडिकल रिकॉर्ड, फोटो आदि साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें