घुमारवीं कॉलेज में हुआ सीएससीए शपथ ग्रहण समारोह
-नवनियुक्त अध्यक्ष ने प्राचार्य के समक्ष रखी कॉलेज की समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के लिए नवगठित केंद्रीय छात्र परिषद (सीएससीए) का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एमएससी प्रथम सेमेस्टर की उर्वशी ने अध्यक्ष, एमए तृतीय वर्ष की कौशला ठाकुर ने उपाध्यक्ष, बीसीए प्रथम सेमेस्टर की दीक्षा ने सचिव और बीकॉम द्वितीय वर्ष की रशिका शर्मा ने संयुक्त सचिव के पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेने वाले सभी सदस्यों ने ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रतिज्ञा ली। अध्यक्ष उर्वशी ने कॉलेज की उन्नति के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी की आवाज को सुना जाना चाहिए। उर्वशी ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए धन्यवाद दिया और विद्यार्थियों की मांगों को महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने उम्मीद जताई कि नव गठित केंद्रीय छात्र परिषद अपने कर्तव्यों के अनुरूप कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष की ओर से रखी गई मांगों को शीघ्र पूरा किया जाएगा। केंद्रीय छात्र परिषद नॉमिनेशन समिति के संयोजक डॉ. महेंद्र सिंह भाटिया ने केंद्रीय छात्र परिषद के कार्यशैली के लिए जारी दिशा निर्देशों को परिषद के समक्ष रखा। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. अंजना कुमारी ने किया।
कक्षा और विभाग प्रतिनिधि के रूप नीलाक्षी, बबीता, कल्पना वर्मा, सरिता, आरुषि शर्मा, अंजली देवी, बनिता देवी, ममता शर्मा, साक्षी शर्मा, नीतिका, सोनिका कुमारी, सुषमा देवी, तमन्ना, प्रियंका, चेतना, अंकुश, पलक, इशिता चंदेल, काजल कुमारी, ऋतिका, भूमिका शर्मा, प्रियांशी शर्मा, आरुषि शर्मा, नेहा, कृतिका,दीक्षा, सृजन शर्मा, शिवम शर्मा, नीलाक्षी, भारती, नमन कुमार मेहता, प्रियंका, नेहा शर्मा, हितेश शर्मा, अंजना कुमारी ने शपथ ली। इसके अलावा रोवर नितिन चड्ढा, रेंजर आंचल धीमान, एनसीसी से शिया कुमार और प्रत्यक्ष, एनएसएस से हिम्मत सिंह और सौरभ, सांस्कृतिक क्लब से जानवी और अभिषेक लाल, खेलकूद गतिविधियों के लिए अंकिता कुमारी और पार्थ को बेज पहनाकर सम्मानित किया गया।