फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह में छात्रों ने प्रस्तुत किए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल बागा में मनाया वार्षिक उत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल बागा में वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अल्ट्राटेक बागा इकाई प्रमुख नितेश कुमार निराला और राखी निराला ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक, योग, ताइक्वांडो सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्र प्रमुख (हेड बॉय) निखिल राज ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य विभा गुप्ता ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ और स्मृतिचिह्ल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने साल 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यातिथि नितेश कुमार निराला ने विद्यार्थियों के अनुशासन, रचनात्मकता और आत्मविश्वास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की छात्रा प्रमुख (हेड गर्ल) रिया ठाकुर ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधक राजेश जमवाल, कार्यात्मक प्रमुख तकनीकी पिनाकी दत्ता, सुदेशना दत्ता, एसबीआई बागा के शाखा प्रबंधक अंकुर चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें