फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नित्थर बाजार में निकासी नाली ने ढकने से दुर्घटना का खतरा

जल भराव वाली जगह नहीं हुआ निकासी का समाधान

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर में रोजाना हजारों ग्रामीण और स्कूली बच्चों का आना-जाना रहता है। तंगहाल सड़क और बाजार में बारिश के दौरान जल भराव की स्थिति रहती थी। समस्या के समाधान को निकासी नाली तो बनी, लेकिन अब नाली ढकी न होने के कारण बच्चों के गिरने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से नालियों को ढकने और सुरक्षा के लिहाज से उचित बंदोबस्त करने की मांग उठाई है। गौर हो कि उप तहसील नित्थर बाजार के साथ कुछ दिन पहले बारिश के पानी की निकासी के लिए निकास नाली का निर्माण किया गया। बाजार में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने में निकासी नाली का लाभ मिला, लेकिन बाजार में जहां सबसे ज्यादा जल भराव रहता है, वहां निकासी नाली का निर्माण ही नहीं हो पाया है। जो निकासी नाली बनी भी है, उसे अब तक ढका नहीं गया है। कुछ दिन पूर्व एक बच्चा खेलते-खेलते इस निकासी नाली में गिरने से बाल-बाल बचा। स्थानीय नील राठौर, कपिल, सुनील कुमार, पवन कुमार सहित अन्य ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को यहां सुरक्षा के लिहाज से उचित व्यवस्था करनी चाहिए। यहां लोहे के चैनल लगाकर नाली को ढका जाए या फिर इसे ढकने के लिए अन्य बंदोबस्त किए जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से लोगों की समस्या को देखते ही समाधान की मांग की है।
नाली को जल्द ढका जाएगा
लोक निर्माण विभाग नित्थर के एसडीओ कमल देरटा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। बाजार में बनी निकासी नाली को जल्द ढका जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें