फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नवनियुक्त पंचायत प्रधानों को पारदर्शी विकास का दिया मंत्र

विज्ञापन
विकास खंड कार्यालय स्वारघाट में आयोजित बैठक में मौजूद प्रधान व उप प्रधान। संवाद
विज्ञापन
विकास खंड की 24 ग्राम पंचायतों में पहली बैठक का किया आयोजन
विज्ञापन

बीडीओ ने योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और 16वें वित्त आयोग के कार्यों की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से विकास खंड कार्यालय स्वारघाट में सोमवार को विकास खंड की 24 ग्राम पंचायतों के नवनियुक्त प्रधानों और उपप्रधानों की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विनय शर्मा ने की। इसमें सभी 24 ग्राम पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान, पंचायत सचिव और तकनीकी स्टाफ ने भाग लिया।
बैठक के दौरान नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पंचायतों के सुचारू संचालन, विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन और शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी विनय शर्मा ने सभी प्रधानों से पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पंचायतों के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं और 16वें वित्त आयोग के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा विभिन्न मदों से संचालित होने वाले विकास कार्यों की प्रक्रिया, वित्तीय प्रबंधन, कार्यों की गुणवत्ता और समय पर क्रियान्वयन को लेकर भी अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देने का आग्रह किया। बैठक के अंत में पंचायतों में पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी कार्यप्रणाली अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर विकास खंड कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें