फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरमाणा की आम सभा में बाहरी मतदाताओं और फेरीवालों का मुद्दा गरमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग, प्रधान बोले- प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा मामला
विज्ञापन

मनरेगा कार्यों व रोजगार पर भी हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बरमाणा में सोमवार को पंचायत प्रधान अवधेश भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित आम सभा में बाहरी मतदाताओं और क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे फेरीवालों का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में बाहरी लोगों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है और उनके आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र बनने के मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। बैठक में उपस्थित लोगों ने आशंका जताई कि बाहरी लोगों के मतदाता सूची में नाम जुड़ने की प्रक्रिया की जांच की जानी चाहिए। इस पर पंचायत प्रधान अवधेश भारद्वाज ने कहा कि पंचायत ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रशासन के समक्ष यह मामला उठाएगी और संबंधित अधिकारियों से पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग करेगी, ताकि यदि किसी स्तर पर अनियमितता हुई है तो उसका पता चल सके। आम सभा में क्षेत्र में बढ़ रहे फेरीवालों का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा। ग्रामीणों ने कहा कि फेरीवालों की संख्या लगातार बढ़ने से लोगों में चिंता का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से फेरीवालों का सत्यापन कराने और आवश्यक नियमों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अलावा बैठक में मनरेगा के तहत विभिन्न विकास कार्यों को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पूर्व में स्वीकृत करीब 20 पात्र परिवारों के नाम भी आम सभा में घोषित किए गए। वहीं स्थानीय युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर पंचायत ने क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के बायोडाटा एकत्रित कर उद्योगों और संबंधित संस्थानों में उपलब्ध होने वाले रोजगार के अवसरों पर उन्हें प्राथमिकता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें