प्रदेश अध्यक्ष की मंजूरी के बाद सूची जारी, पांच उपाध्यक्ष और दस महासचिव नियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। जिला महिला कांग्रेस बिलासपुर की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष तृप्ता कुमारी ठाकुर की मंजूरी के बाद जिला अध्यक्ष सरला चौहान ने पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी की।
नई कार्यकारिणी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को जगह देकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास किया गया है। घोषित सूची के अनुसार पांच महिलाओं को उपाध्यक्ष, दस को महासचिव और दस को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 11 महिलाओं को कार्यकारिणी सदस्य और चार को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। शिप्रा गौतम, सुशील शर्मा, सुनीता धीमान (कोठी), सपना देवी और सुनीता देवी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सोमा देवी, रंजीता कुमारी, नीलम ठाकुर, सावित्री देवी, बबली देवी, नाजिया, रीना देवी, सीमा ठाकुर, फुलां देवी और सुरेखा ठाकुर को महासचिव बनाया गया है। बिंटा कुमारी, पूनम शर्मा, रुखमा चंदेल, सुनीता धीमान (बलोह), उमा शर्मा, सोनिया शर्मा, रश्मि शर्मा, कमलेश कुमार, सत्या देवी और परवीन को सचिव नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में बलजीत कौर, अनुपम ठाकुर, आशा देवी, संतोष कुमारी, रेखा देवी, सुमन कुमारी, रीना देवी, नेहा बन्याल, आराधना कैला, अनीता कुमारी और लता चंदेल को शामिल किया गया है। वहीं, पवना शर्मा, नीलम शर्मा, गोदावरी और निरंजना नड्डा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।