फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में एनसीसी नेवी वींग के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत

विज्ञापन
नौसेना एनसीसी इकाई बिलासपुर द्वारा आयोजित नेवल विंग के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान उपस्थि? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। एनसीसी की नौसेना इकाई बिलासपुर की ओर से आयोजित नेवल विंग का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर डीएवी विद्यालय बिलासपुर में वीरवार को शुरू हो गया। यह शिविर 6 अक्टूबर तक चलेगा। शिविर में 63 कैडेट्स भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

बिलासपर यूनिट के कमांडिंग अधिकारी कैप्टन राकेश ढल ने बताया कि इस कैंप में राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के 28 कैडेट्स, राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट के 10 कैडेट्स, एनआईटी हमीरपुर के 13 कैडेट्स और सेंट बिट्स महाविद्यालय शिमला के 10 कैडेट्स शामिल होंगे।
इसमें 30 लड़के और 33 लड़कियां शामिल हैं। इस कैंप में 5 सहायक एनसीसी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जिसमें दो महिला अधिकारी भी हैं। कैंप के दौरान कैडेट्स को हथियार चलाने की ट्रेनिंग, पानी में नाव चलाने और उससे जुड़े सभी विषयों पर ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा इस शिविर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। कैंप के शुभारंभ में 1 एचपी नेवल यूनिट के कमान अधिकारी ने हिस्सा ले रहे सभी कैडेट और सहायक एनसीसी अधिकारियों का स्वागत किया और कैंप में होने वाले गतिविधियों में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कैडेट को उत्साहित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कैडेट को शिविर के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल के नियमों के पालन करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें