फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी आर्मी विंग कैडेट्स ने निकाली सिंगल यूज ऑफ प्लास्टिक रैली

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के एनसीसी आर्मी विंग कैडेट्स सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। इसी के तहत 68 कैडेट्स ने वीरवार को सिंगल यूज ऑफ प्लास्टिक रैली अंडर ऑफिसर शिल्पा देवी के नेतृत्व में निकाली। यह रैली महाविद्यालय परिसर से होते हुए कॉलेज चौक, बस स्टैंड और वहां से तिब्बतियन मार्केट से होते हुए स्वतंत्रता सेनानी पार्क तक निकाली गई।
विज्ञापन

एनसीसी आर्मी विंग के अधिकारी लेफ्टिनेंट जय महलवाल ने बताया कि एनसीसी द्वितीय बटालियन मंडी के सौजन्य से और राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की प्राचार्य डॉ. नीना वासुदेवा की देखरेख में 26 अक्तूबर से लेकर 1 नवंबर 2021 तक जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।
इस सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत एनसीसी के पहले दिन 65 कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर में खेल के मैदान एवं भवनों की सफाई कर महाविद्यालय के अन्य बच्चों को इसके लिए प्रेरित किया। दूसरे दिन 68 कैडेट्स ने सिंगल यूज ऑफ प्लास्टिक रैली का आयोजन सीनियर अंडर ऑफिसर शिल्पा देवी के नेतृत्व में किया।
विज्ञापन

कैडेट्स ने रैली के दौरान राहगीरों को इसके बारे में जागरूक किया। तीसरे दिन 84 कैडेट्स ने सतर्कता जागरूकता के ऊपर अपने देश के प्रति वफादार रहने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा न देने की शपथ ग्रहण की। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी ने भी प्रतिज्ञा ली। कैडेट्स ने स्वतंत्रता सेनानी पार्क और वहां पर बनी हुई तीन मूर्तियों की सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें