श्री नयनादेवी जी मंदिर में दर्शन करने के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु।
- फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में सप्तमी पर भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। शुक्रवार को करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने मां नयनादेवी के दर्शन किए। इस दौरान पुलिस प्रबंध पुख्ता रहे। छोटे-छोटे जत्थों में श्रद्धालुओं को माता के दरबार में भेजा गया।
मंदिर न्यास के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने बताया कि छठे नवरात्र पर 7 लाख 69 हजार 818 रुपये नकद, 2 ग्राम 670 मिलीग्राम सोना और 745 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं। वहीं विदेशी मुद्रा में अमेरिका का एक डालर, 60 दिराम, सऊदी अरब के 350 रियाल माता के दरबार में श्रद्धालुओं ने अर्पित किए हैं। अब तक न्यास को कुल 68 लाख 89 हजार 728 रुपये नकद, 100 ग्राम 670 मिलीग्राम सोना और 9 किलो 850 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है। अब तब लगभग 1 लाख 25 हजार श्रद्धालु माता के दर्शन कर चुके हैं।