नवरात्र में सजाया गया मां नयनादेवी जी का मंदिर।
- फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में चैत्र नवरात्रे धूमधाम से चल रहे हैं। पहले और दूसरे नवरात्र के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। अब तक लगभग करीब एक लाख श्रद्धालु माता के दर्शन कर चुके हैं।
बुधवार को करीब 7 हजार श्रद्धालुओं ने मां नयनादेवी जी के दर्शन किए। मंदिर न्यास के अनुसार चार नवरात्रों में 48 लाख 96 हजार 956 रुपये नकदी, 88 ग्राम सोना, 7 किलो 685 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है। मेला अधिकारी राजकुमार ने बताया कि मंदिर न्यास श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान रख रहा है। श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई है। चैत्र नवरात्रे शांतिपूर्वक चले रहे हैं।