फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना कैडेट्स गोविंद सागर झील से पहुंचे कंदरौर

विज्ञापन
नेवल यूनिट द्वारा आयोजित नौकायन अभियान के तहत नौकायन करते हुए कंदरौर पहुंचे कैड्टस। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। एनसीसी नेवल यूनिट द्वारा आयोजित नौकायन अभियान जलतरंग के दूसरे दिन नौसेना कैडेट्स ने गोविंद सागर झील में नौकायन करते हुए बिलासपुर से कंदरौर तक का सफर तय किया। कैडेट्स ने इस एडवेंचर एक्टिविटी में बहुत जोश के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बोट पुलिंग और सेलिंग की बारीकियों को सीखा। कंदरौर पहुंचकर कैडेट्स ने पुनीत सागर अभियान के ऊपर रैली निकाली और वहां के लोगों को जल की स्वच्छता के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान कमान अधिकारी कैप्टन राकेश ढल, राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के एनसीसी अधिकारी श्रवण कुमार, पीआई स्टाफ नीतीश राजभर, चीफ इंस्ट्रक्टर भूषण, राजेश, उदित, संजीव, अनिल, सीटीओ सुरेश जमवाल, विशाल, शिविका, नर्सिंग असिस्टेंट अमित, एसएमआई अमित, ड्राइवर सोहन और क्षेत्रीय अस्पताल से स्वास्थ्य टीम उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें