फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन

विज्ञापन
रावमापा कन्या घुमारवीं में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित म - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या घुमारवीं के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि प्रदेश प्रोबेशनर प्रशासनिक अधिकारी ओशिन शर्मा रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीडीपीओ घुमारवीं रंजना शर्मा, डॉक्टर अभिनीत शर्मा, पंचायत निरीक्षक सुभाष शर्मा, स्वास्थ्य शिक्षक सुरेश चंदेल सहित घुमारवीं के सभी वृत्त पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम से की गई। वृत्त पर्यवेक्षक श्वेता शर्मा ने बालिका दिवस पर अपने विचार रखे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घुमारवीं-1 घुमारवीं-2 और लेठवीं ने अपनी प्रस्तुतियां पेश कीं। मुख्यातिथि ने अपने प्रेरणा दायक संबोधन से बालिकाओं को अपने जीवन में निर्णय लेने में सक्षम बनने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें