फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक बने नंदलाल ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिर्फ 8.44 प्रतिशत हुआ मतदान
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक बिलासपुर के निदेशक के लिए हुए चुनाव में नंदलाल ठाकुर विजयी रहे। उन्होंने नंदलाल रत्न को हराकर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। इस चुनाव में सिर्फ 8.44 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


मतदान प्रक्रिया शुक्रवार सुबह 9 बजे किसान भवन में शुरू हुई। मतदान के लिए पांच बूथ बनाए गए थे। सुबह से मतदान प्रक्रिया धीमी रही। दोपहर 1:00 बजे तक 11,876 वोटर में से 678 ने मत डाला था, जबकि मतदान प्रक्रिया खत्म होने तक सिर्फ 1000 मतदाता मत डालने पहुंचे। 3:00 बजे के बाद मतगणना शुरू की गई। नंदलाल ठाकुर को 642 मत और नंदलाल रत्न को 352 मत मिले, जबकि छह मत को रद्द किया गया। नंदलाल ठाकुर ने जीत के बाद समर्थकों के साथ बाबा नाहर सिंह मंदिर तक विजयी रैली निकाली। वहीं, मतदान प्रक्रिया के दौरान पूर्व विधायक रामलाल ठाकुर, बंबर ठाकुर, बीरू राम किशोर और कांग्रेस सचिव विवेक कुमार प्रत्याशी नंदलाल रत्न के बूथ पर बैठे नजर आए। उधर, रिटर्निंग अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है। नंदलाल ठाकुर 290 मत के अंतर से विजयी हुए हैं। वहीं, विजयी रहे नंदलाल ठाकुर ने बताया कि वह सबके सहयोग से लगातार तीसरी बार निदेशक बने हैं। वह बैंक और उपभोक्ताओं के लाभ के लिए लगातार काम करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें