फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुमके वाली मेरी झुमके वाली... पर झूमा बिलासपुर

Mon, 20 Mar 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
नलवाड़ी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम प्रस्तुत करते ठाकुरदास राठी। - फोटो : nalwari star night
विज्ञापन
राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या किंग ऑफ नाटी ठाकुर दास राठी के नाम रही। राठी ने एक से बढ़कर एक नाटियां प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब नचाया। पहली सांस्कृतिक संध्या में मुख्य संसदीय सचिव (वन) राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया।
विज्ञापन


संध्या के स्टार कलाकार ठाकुर दास राठी ने कार्यक्रम की शुरूआत गिनीज बुक में दर्ज प्राइड ऑफ कुल्लू के थीम सांग बेटी है अनमोल... से की। इसके बाद उन्होंने हवा लागी चंडीगढ़ा री हो..., प्रोमिला तेरे गांव लागे मेले..., भाई री सालिए दे दे मोबाइल नंबर..., नीली-नीली अखिए काजलू लाए..., कदी बोलदी नो-नो कदी बोलदी यस..., मेरी श्री देवीए कौखे चली तू..., ईट्स पार्टी टाइम..., झुमके वाली मेरी झुमके वाली..., नीरु चली घूमदी..., शालू रे क्वाटरे लागी रौनका... और हो सुमित्रा मिलदी ऐजे... आदि पहाड़ी नाटियों पर दर्शकों को खूब झूमाया। इससे पूर्व बिलासपुर की श्रेया शर्मा ने चिट्टियां कलाइयां वे..., अंग्रेजी वाली मैडम..., लंदन ठुमकदा... और जुगनी... आदि गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।

इससे पहले स्थानीय कलाकारों ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। बिलासपुर के रजत ने लागी तुमसे मन की लगन..., तेरे बिन... और जो वादा किया था..., बिलासपुर के रोहित और अभिषेक ने अखियां उड़िक दियां... और अज होना दीदार माई दा..., मुनीष म्यूजिकल ग्रुप बिलासपुर ने मेरे रूह का परिंदा... व चंडीगढ़ वालिए..., जोगिंद्रनगर के जगदीश ने परदेसियां ये सच है पिया... व चिकनी कमर पे...,
विज्ञापन


रूपलाल एंड पार्टी घुमारवीं ने सांडूए ते मारी सिड़की... व जलया तेरा नखरा..., रमेश म्यूजिकल ग्रुप घुमारवीं ने कोल डैम इथी लगया... व पारलिए धारा..., पूजा कला मंच सोलन के कलाकार ललित कुमार ने चांदनी रातां रा नजारा... व कजो चरांदी धारा-धारा..., घुमारवीं के राजकुमार ठाकुर ने दिल तोड़ के... व याद नी औंदी... और बिलासपुर के प्रकाश चंद ने तू मोही अछरिए... गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।

वर्मा म्यूजिकल ग्रुप नम्होल, बिलासपुर की सीता शर्मा,  हिमकला संगम बिलासपुर, चिल्ला के कमल ठाकुर, घुमारवीं की सुनिता कुमारी, श्री जालपा माता सांस्कृतिक समिति बिलासपुर, लोक वाद्य एवं लोक कला संस्कृति मंच बैहरन, वैशाली कला मंच पालमपुर व माउंट कैलवरी स्कूल बिलासपुर ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपायुक्त और मेला कमेटी के अध्यक्ष ऋग्वेद ठाकुर, एसडीएम सदर डॉ. हरीश गज्जू व पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ सहित बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें