फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में कृतिका, जूनियर में नितिका अव्वल

Mon, 20 Mar 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
नलवाड़ी मेले में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भिड़ते हुए खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नलवाड़ी मेले में खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन एथलेटिक्स और कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल मुकाबलों का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर वर्ग-1500 मीटर दौड़ में कृतिका स्टेट हॉस्टल बिलासपुर ने पहला स्थान हासिल किया जबकि  रजनी पठानिया स्टेट हॉस्टल बिलासपुर दूसरे और मधु स्टेट हॉस्टल बिलासपुर तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग-1500 मीटर दौड़ वर्ग में नितिका स्टेट हॉस्टल बिलासपुर अव्वल रहीं जबकि पारुल स्टेट हॉस्टल बिलासपुर दूसरे और राधा स्टेट हॉस्टल बिलासपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की एथलेटिक्स स्पर्धा के सीनियर वर्ग-3000 मीटर दौड में नरोत्तम ने पहला स्थान हासिल किया जबकि विशाल दूसरे और प्रभ पठानिया तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों के जूनियर वर्ग में उत्तम चंद प्रथम और ऋषभ शर्मा दूसरे स्थान पर रहे जबकि विवेक को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले के पुरुष वर्ग में साईं हॉस्टल बिलासपुर अव्वल रहा जबकि सोलन की टीम उपविजेता बनीं। वहीं महिला वर्ग में एसटीसी धर्मशाला विजेता और स्टेट हॉस्टल बिलासपुर उपविजेता रहा। पुरुष वर्ग में बेस्ट रेडर राम गोपाल, बेस्ट कैचर राहुल, ऑल राउंडर विशाल भारद्वाज रहे, जबकि महिला वर्ग में बेस्ट रेडर निधि, बेस्ट कैचर कविता और ललिता ऑलरांउडर बनीं।
विज्ञापन


खेलकूद प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर राज्य योजना विकास एवं 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को इनाम देकर सम्मानित किया। इसमें महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे विजेता खिलाड़ी को 15 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 10 हजार रुपए और पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे खिलाड़ी को21 हजार, द्वितीय स्थान पर रहे खिलाड़ी को 15 हजार रुपये नगद राशि सहित स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें