फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के जयकारों से गूंजा श्रीनयना देवी मंदिर

Sun, 03 Apr 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नयनादेवी (बिलासपुर)।
विज्ञापन
नयनादेवी मंदिर में उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़। रविवार को यहां आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व विख्यात शक्ति पीठ श्रीनयना देवी जी में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जय माता दी के जयकारों से श्री नयना देवी जी का सारा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी होने के दिन मां के मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं में मां के दरबार हाजिरी भरी।

हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर मां श्रीनयना देवी जी के दर्शन किए। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर मां के चरणों में शीश नवाया।

इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा रहा। इस दौरान मंदिर न्यास ने भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा आसैर सुविधा का पूरा ध्यान रखा था। मंदिर अधिकारी मदन सिंह खुद भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए मंदिर में डटे रहे। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने लंबी-लंबी लाइनों में लगकर मां के दर्शन किये। पुजारी विशाल गौतम, रिंकू शर्मा और राजेश  शर्मा ने बताया कि रविवार को छुट्टी होने के कारण श्रीनयना देवी मंदिर में मां के दर्शनों को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


इसके अलावा मंदिर होमगार्ड इंचार्ज मंगत राम ने छोटे-छोटे जत्थों में श्रद्धालुओं को मंदिर में मां के दर्शनों के लिए भेजा। जिसके भीड़ पर नियंत्रण बना रहा। जबकि मां श्री नयना देवी की प्राचीन गुफा में भी काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें