फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मुस्कान मिस, केतन को मिला मिस्टर फ्रेशर का खिताब

विज्ञापन
शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी चांदपुर में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी में चुने गए प्रतिनिधियों को सम्
विज्ञापन
शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी चांदपुर में फ्रेशर पार्टी का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी चांदपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। सेमिनार हॉल को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों, गुब्बारों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का संस्थान परिवार में स्वागत करने के साथ उन्हें वरिष्ठ विद्यार्थियों और शिक्षकों से परिचित करवाना रहा।
विज्ञापन

समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और फन गेम्स में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य डॉ. ईशा रानी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि नए विद्यार्थी संस्थान की नई ऊर्जा और भविष्य की उम्मीद हैं। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक मधु शर्मा ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और अवसरों का सदुपयोग करने की सीख दी। समारोह में विद्यार्थियों की प्रतिभा और व्यक्तित्व के आधार पर विभिन्न खिताब प्रदान किए गए। नंदिनी को मिस पर्सनैलिटी और मोहित शर्मा को मिस्टर पर्सनैलिटी चुना गया। बी.फार्मा में मुस्कान को मिस फ्रेशर और केतन शर्मा को मिस्टर फ्रेशर का खिताब मिला। एम.फार्मा में तान्या, डी.फार्मा में कनिका कुमारी को मिस फ्रेशर चुना गया। डी.फार्मा में पटेल को मिस्टर फ्रेशर और उमंग को ऑलराउंडर ऑफ द डे का खिताब दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षकों, विद्यार्थियों, आयोजन समिति और स्टाफ सदस्यों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें