फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कोठीपुरा जेएनवी के विद्यार्थियों को उपायुक्त ने दिया सफलता का मंत्र

विज्ञापन
जवाहर नवोदय स्कूल में निरीक्षण पर पहुंचे उपायुक्त बिलासपुर। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
विद्यार्थियों से पढ़ाई, कॅरिअर लक्ष्य और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर किया संवाद
विज्ञापन

कक्षा छठी के बच्चों से जाना घर से दूर रहने और पढ़ाई का अनुभव
12वीं के विद्यार्थियों को लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत और अनुशासन का दिया संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) कोठीपुरा का दौरा कर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक और आवासीय सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के छात्रावास, लाइब्रेरी, रसोईघर, भोजन व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के रहने और दैनिक जीवन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, शैक्षणिक प्रगति, करियर लक्ष्य, खेलकूद और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से कॅरियर को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण जरूरी है। पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उपायुक्त ने कक्षा छठी के विद्यार्थियों से विशेष रूप से आत्मीय संवाद किया। इनमें कई बच्चे पहली बार अपने घर से दूर रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों से छात्रावास में रहने के अनुभव, पढ़ाई और दैनिक दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान उपायुक्त ने उनके कॅरिअर लक्ष्य भी जाने। उन्होंने कहा कि जीवन में कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है, बशर्ते उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन और समर्पण के साथ मेहनत की जाए। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा विद्यार्थियों के भविष्य और अगले लक्ष्य को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में विद्यार्थियों को पढ़ाई में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रखनी चाहिए। राहुल कुमार ने विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ समाज में भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने में भूमिका निभानी चाहिए। सफलता के लिए अनुशासित जीवनशैली अपनाना, स्वस्थ गतिविधियों में भाग लेना और मादक पदार्थों से पूरी तरह दूर रहना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ बच्चों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन भी किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कटोच भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें