फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसा के घर के आंगन में तैयार कर दी चिता, दाह संस्कार करने पर अड़े परिजन

विज्ञापन
murder case
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत संडियार के स्योथा गांव में हुए हत्याकांड को लेकर परिजन आक्रोशित हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव शनिवार को घर पहुंचा। मृतक के परिजन शव को आरोपी मौसा के घर ले गए और आंगन में चिता तैयार कर दी। परिजनों का कहना था कि आरोपी मौसा ने रिश्तेदारी का मान-सम्मान भी नहीं रखा और उनके बेटे की हत्या कर दी। घर के आंगन में ही दाह संस्कार करने से बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही पंचायत प्रधान सहित अन्य प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को मनाने की कोशिश की, लेकिन वे आंगन में ही दाह संस्कार करने पर अड़े रहे। मामले को बढ़ता देख पंचायत प्रधान सुमन चंदेल ने इसकी जानकारी घुमारवीं पुलिस थाना को दी। थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने मृतक के परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। इसके बाद शव को श्मशानघाट ले जाया गया। वहां पुलिस की निगरानी में दाह संस्कार किया गया। पंचायत प्रधान सुमन चंदेल ने बताया कि मृतक के परिजन आरोपी के घर के आंगन में शव रखकर दाह संस्कार करने पर अड़ गए थे। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि शव का दाह संस्कार पुलिस की निगरानी में श्मशानघाट पर करवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें