फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मिसेज इंडिया विजेता संगीता सोनी साइबर अपराध का हुईं शिकार

Wed, 17 Sep 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो से छेड़छाड़ कर गलत तरीके से प्रयोग करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

साइबर सेल में मामले की जांच की शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर/भगेड़। मिसेज इंडिया-2025 का खिताब जीत चुकी बिलासपुर की संगीता सोनी साइबर अपराध का शिकार हुई है। उन्होंने साइबर सेल बिलासपुर में इसकी शिकायत दी है।
विज्ञापन


संगीता सोनी ने बताया है कि व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर शादी डॉट कॉम नाम से बनाए गए एक ग्रुप में उनके फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई और गलत तरीके से प्रयोग किया गया। उनकी अनुमति के बिना उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल कर उनमें एडिटिंग की गई और उन्हें भ्रामक तरीके से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलाया गया। उन्होंने इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश करार देते हुए कहा कि यह कृत्य न सिर्फ निंदनीय है बल्कि कानूनी अपराध भी है। साइबर अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई और महिला इस तरह के अपराध का शिकार न बने। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि साइबर सेल मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें