फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मां ने बेटे को खिलाई खरपतवार नाशक दवा, खुद भी खाई

Wed, 20 Aug 2025 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों का एम्स में चल रहा उपचार, हालत गंभीर
विज्ञापन

सास-ससुर और पति पर प्रताड़ित करने के आरोप में मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर के कोट गांव की एक महिला ने अपने दो साल के बेटे को खरपतवार नाशक दवा खिलाई और खुद भी खा ली। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका एम्स बिलासपुर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

महिला के भाई ने एक शिकायत महिला थाना बिलासपुर में दी है। शिकायत में बहन के सास-ससुर और पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की दी है। जानकारी के अनुसार कोट गांव की महिला ने पिछले शुक्रवार को ससुराल में अपने दो साल के बेटे के साथ खरपतवार नाशक दवा सेवन कर लिया। परिजन दोनों को एम्स बिलासपुर ले गए, जहां उपचार चल रहा है। मंगलवार को महिला के भाई पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बहन की शादी कोट गांव में साल 2020 में हुई थी। बहन के दो बेटे हैं। बहन रक्षाबंधन पर मायके आई थी। तब उसने बताया था कि सास और ससुर गाली-गलौज करते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर ताने कसते हैं। दहेज को लेकर भी तंग करते और कहते हैं कि तेरे बाप ने कुछ नहीं दिया। सास-ससुर मारपीट भी करते हैं। बहन ने सास-ससुर की प्रताड़ना से प्रताड़ित होकर खरपतवार नाशक स्वयं भी खाई और बेटे को भी खिला दी। शिकायतकर्ता के अनुसार जीजा भी बहन के साथ मारपीट करता था। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें