बरठीं पंचायत में दवाई का स्प्रे करने पहुंची ग्रामीण स्वास्थ्य स्वछता एवं पोषण समिति। संवाद
ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति ने किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। बरसात के मौसम में डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति कंडयाना ने बरठीं पंचायत के वार्ड नंबर 6 और 9 में दवाई का स्प्रे करवाया।
समिति के अध्यक्ष राकेश मेहता और उपाध्यक्ष, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरिता देवी ने बताया कि बरसात के दिनों में जगह-जगह पानी जमा हो जाता है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है और डेंगू जैसी बीमारियां फैलने लगती हैं। इससे बचाव के लिए नालियों और गलियों में स्प्रे करवाया गया। उन्होंने लोगों से घर के आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की। अध्यक्ष ने कहा कि बरसात के मौसम में हर व्यक्ति को शरीर ढक कर रखना चाहिए। डेंगू खतरनाक बीमारी है और इससे बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा उपाय है। यदि किसी को बुखार होता है तो उसे तुरंत नज़दीकी सरकारी अस्पताल या कम्युनिटी सेंटर में जाकर जांच करवानी चाहिए। इस अवसर पर आशा कुमारी, अंजना कुमारी, अनिता कुमारी, संजय डोगरा, लबलू, प्रेमचंद, सुरजीत कुमार, केशव कुमार, हरिमोहन सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।