बारिश के बाद कदरौर पुल हुआ जलभराव।संवाद
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिले में बुधवार सुबह मानसून ने दस्तक दे दी। सुबह से दोपहर तक तेज बारिश होती रही है। झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। बुधवार तड़के ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे। मौसम विशेषज्ञों ने पहले ही संभावना जताई थी कि 28-29 जून तक मानसून प्रदेश में दस्तक देगा।
बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.0 सेल्सियस रहा। वहीं बारिश होने से सड़कों पर जलभराव हो गया। घुमारवीं-बिलासपुर सड़क पर कंदरौर पुल सहित जगह-जगह जलभराव देखने मिला। इससे दोपहिया वाहन चालकों सहित राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से किसान खुश हैं। किसानों ने मक्की की निराई-गुड़ाई शुरू कर दी है।