फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मोहित और रिधम उप्पल बने नाइट बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेता

Mon, 29 Jun 2026 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सतेंद्र-जय की जोड़ी ने युगल वर्ग में दर्ज की जीत
विज्ञापन


नशा छोड़ो, खेलों से नाता जोड़ो का संदेश देकर संपन्न हुई प्रतियोगिता

संवाद न्यूज़ एजेंसी

बिलासपुर। श्री शिव शक्ति युवक मंडल बल्ह बल्हवाना की ओर से क्रीड़ा भारती बिलासपुर के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय नाइट बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन हो गया। प्रतियोगिता का आयोजन नशा छोड़ो, खेलों से नाता जोड़ो अभियान के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना और नशे के खिलाफ जागरूक करना रहा।
विज्ञापन


समापन समारोह में जिला परिषद सदस्या सपना कुमारी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। बीडीसी सदस्य काजल कुमारी और पंचायत प्रधान इंदरपाल धीमान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं से खेलों को अपनाने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में बरठीं के मोहित ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि बल्ह बल्हवाना के दिशांत उपविजेता रहे। विजेता को 3100 रुपये और ट्रॉफी तथा उपविजेता को 1100 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। अंडर-19 वर्ग में घुमारवीं के रिधम उप्पल ने पहला स्थान प्राप्त किया। उन्हें 2100 रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कोठी के वंश महाजन उपविजेता रहे, जिन्हें 1100 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। युगल वर्ग में सतेंद्र चंदेल और जय कुमार तरेड़ की जोड़ी विजेता रही, जबकि सुरेंद्र चौहान और सुनील कुमार की जोड़ी उप विजेता बनी। युवक मंडल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, ग्रामवासियों और क्रीड़ा भारती, बिलासपुर का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर रिशांत चौहान, सुनील कुमार, सुरेंद्र चौहान, शशि ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें