फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने हिमाचल को दिया विशेष श्रेणी राज्य का दर्जा: नड्डा

विज्ञापन
बिलासपुर के रघुनाथपुरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को गुर्? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कंदरौर, दयोली, रघुनाथपुरा क्षेत्रों का दौरा किया तथा उपस्थित जनसमूहों को संबोधित किया।
विज्ञापन

नड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने हिमाचल के विशेष श्रेणी राज्य के दर्जे को पुन: बहाल करके राज्य की जनता को राहत पहुंचाई है। विशेष श्रेणी राज्य का दर्जा मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश को केंद्र की ओर से अरबों रुपये की आर्थिक मदद मिल रही है और केंद्र की विभिन्न योजनाओं में केंद्र सरकार का हिस्सा 90 प्रतिशत हो गया है।
इससे हिमाचल के चहुंमुखी विकास को बल मिलेगा। कहा कि कार्यक्रम महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन योजना के अंतर्गत हर घर नल में जल के माध्यम से लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अलावा देश में नेशनल हाईवे एवं अत्याधुनिक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक सुभाष ठाकुर ने भी जनसभाओं को संबोधित किया और चार वर्षों के दौरान बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

बिलासपुर दौरे के तीसरे दिन जगत प्रकाश नड्डा ने क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर का औचक निरीक्षण किया तथा मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग, विधायक सुभाष ठाकुर, जेआर कटवाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जंवाल, संगठन जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, मंडल अध्यक्ष मोहेंद्र चंदेल उपस्थित रहे।
इनसेट
झंडूता भाजपा मंडल ने किया नड्डा को सम्मानित
झंडूता के विधायक जेआर कटवाल और मंडल के अन्य पदाधिकारियों ने मंगलवार सुबह ि वजयपुर पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का पारंपरिक अभिनंदन किया। हाल ही में चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में दर्ज की गई जीत के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विधायक जेआर कटवाल ने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि यह पूरे हिमाचल के लिए गौरव की बात है कि झंडूता क्षेत्र के जगत प्रकाश नड्डा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें