फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिला अस्पताल में चिकित्सक और स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
- मरीज के तीमारदारों पर धक्का-मुक्की करने का आरोप
विज्ञापन

- चिकित्सक की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत
- चिकित्सा अधिकारी संघ हुआ लामबंद, कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में मरीज के तीमारदारों ने चिकित्सक और अन्य स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया। तीमारदारों ने चिकित्सक और स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की भी की। चिकित्सक की ओर से शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

घटना के विरोध में चिकित्सा अधिकारी संघ की बिलासपुर इकाई भी लामबंद हो गई है। संघ ने आरोपियों के खिलाफ मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। संघ ने चेताया कि मामले में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो कड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। वीरवार को चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में चिकित्सा अधिकारी संघ की आपात बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई के प्रधान डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने की। बैठक में घटना पर रोष व्यक्त किया गया और शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई गई। घटना के समय ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शुभम गौतम ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे उन्होंने अपने स्टाफ सहित एक मरीज का इलाज किया। इसके बाद गंभीर अवस्था में लाए गए एक अन्य मरीज के उपचार में लग गए। इतने में पहले वाले मरीज के साथ आए कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। ऐसा करने से उन्हें काफी रोका, लेकिन वह बदसलूकी करते रहे। इस दौरान उन्होंने सहयोगी स्टाफ को भी नहीं बक्शा। उन लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव किया। वहीं जिला प्रधान डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें