फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: औहर स्कूल में मिनी मैथमेटिक्स पार्क बनकर हुआ तैयार

Sat, 22 Mar 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के औहर स्कूल में तैयार हुआ मिनी मैथमेटिक्स पार्क । स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
-बच्चों में गणित के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से बनाया पार्क
विज्ञापन

-पार्क के निर्माण में खर्च हुई 60,000 रुपये की राशि

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में मिनी मैथमेटिक्स पार्क बनकर तैयार हो गया है। पार्क का निर्माण बच्चों में गणित के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से किया गया है।
विज्ञापन

इस पार्क के निर्माण की प्रेरणा प्रधानाचार्य सिमरो भटनागर ने दी। पार्क में बेलन, घन, घनाभ, गोला, शंकु, त्रिभुज, षट्भुज, चतुर्भुज, नंबर लाइन के मॉडल बनाए गए हैं। बच्चों के गणित विषय के डर को दूर करने, गणित की रुचि बढ़ाने, बेसिक ज्ञान को क्रियात्मक रूप से बढ़ाने के उद्देश्य से इस पार्क को बनाया गया हैं। इस पार्क का नक्शा अंजना कुमारी और गणित प्रवक्ता संजीव कुमार ने स्वयं तैयार किया। इस पार्क को बनाने में करीब 15 दिन का समय लगा। पार्क के निर्माण में कुल 60,000 रुपये की राशि खर्च की गई। इसे राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अनुदान, इको क्लब अनुदान, एसएमसी प्रधान प्रताप ठाकुर और समस्त स्टाफ सदस्यों के सहयोग से पूर्ण किया गया। इस पार्क की अभी मात्र शुरुआत है। भविष्य में इसका विस्तार विशेषज्ञों की मदद से किया जाएगा। ताकि बच्चों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। इस पार्क को मूर्ति रूप देने में प्रवक्ता अर्थशास्त्र ओंकार चंद, प्रवक्ता वाणिज्य रिंकू कुमार, समाज सेवी प्रेमलाल ठाकुर शिल्पकार श्री प्रेमलाल तथा मिस्त्री सदा राम का इस निर्माण में विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें