फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वाहनों की टक्कर में प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल

Sun, 01 Feb 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता बाजार में हुई दो वाहनों की टक्कर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता उपमंडल के झंडूता बाजार में रविवार सुबह दो वाहनों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक प्रवासी मजदूर बुरी तरह घायल हो गया, जो उस समय सीढ़ियों पर खड़ा था और टक्कर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल मजदूर को सामुदायिक अस्पताल झंडूता पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी प्राथमिक जांच के बाद बेहतर इलाज के लिए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना झंडूता की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों वाहनों का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रधान व्यापार मंडल झंडूता प्रशांत शर्मा ने बताया कि बाजार में बड़ा हादसा हुआ। इसमें जो व्यक्ति घायल हुआ है उसे एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग भी की है कि इन घटनाओं को रोकने के लिए जगह-जगह स्पीड ब्रेकर लगाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें