महिला स्वयं सहायता समूह के 270 लाभार्थियों को दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विकास खंड बिलासपुर में पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के 270 लाभार्थियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में सदस्यों को खाद्य प्रसंस्करण से तैयार होने वाले उत्पादों जैसे सीरा, सेवइयां, बड़ियां, अचार, जैम, चटनी, पपीते के लड्डू व पपीता की बर्फी, मशरूम से बने उत्पाद, दूध के उत्पाद के बारे में जानकारी दी गई। इस शिविर में सदर बिलासपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाली पंचायत जुखाला, मारकंडेय, माकड़ी, कोठीपुरा, साई खारसी के स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया।
इस प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार के उद्योग विभाग का महत्वपूर्ण योगदान है। इस प्रशिक्षण सेवा में महिलाओं को मिलने वाले 40 हजार की राशि का उपयोग अपने उत्पाद में किस प्रकार किया जाना है की जानकारी दी गई। शिविर में डॉक्टर अमरदीप चंदेल व अनिल चौहान ने महिलाओं को संबोधित किया। उद्योग विभाग के प्रबंधक डीआईसी मनोज सकलानी ने महिलाओं को अपना जीवन स्तर सुधारने करने के लिए प्रेरित किया। खंड विकास अधिकारी सदर बिलासपुर सुशील कुमार,एनआरएलएम के सदस्यों ने भी इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। उत्पाद प्रशिक्षिका रीना चंदेल ने स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को विशेष रूप से पपीते के लड्डू, बर्फी बनाने, अपने उत्पाद तैयार करने के लिए प्रेरित किया।