विवेक कुमार कार्यक्रम के रहे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गेहड़वी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मुख्यातिथि का स्कूल प्रशासन ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य सोहन लाल सहगल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और परीक्षा भवन के निर्माण की मांग की। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, रुक्मणि गाथा, देश रंगीला गाने पर नृत्य, हरियाणवी नृत्य, भंगड़ा, नाटी, गिद्दा आदि प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर विवेक कुमार ने कहा कि जल्द ही स्कूल में परीक्षा भवन का निर्माण कराया जाएगा।
विवेक कुमार ने मेधावी विद्यार्थी निशिता, कायनात, शिवानी, पलक ठाकुर, प्रभव गर्ग, अजय, साहिल गौतम, ज्योति, गौरी, अंकित कुमार, शिवम चंदेल, प्रिंस चंदेल, निखिल, राघव, यश भारद्वाज, अर्णव शर्मा, अनीश चंदेल को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने 5100 रुपये की राशि स्कूल को दी।