फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सलासीं स्कूल में सम्मानित किए मेधावी विद्यार्थी

Fri, 12 Dec 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
प्राथमिक पाठशाला सलासीं के कार्यक्रम में प्रस्तुति देते नौनिहाल। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
-बच्चों ने समारोह में दी नृत्य, कविता ,गीत, योगा, नाट्य प्रस्तुति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला सलासीं, शिक्षा खंड घुमारवीं-2 में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्यातिथि सामाजिक कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा रहे। बच्चों ने नृत्य, कविता, गीत, योगा और नाट्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

पाठशाला प्रभारी विजय कुमार ने इस वर्ष पाठशाला में हुए और हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों और अभिभावकों का धन्यवाद किया। इस वर्ष पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों में कार्तिक, नमन, सारिका, शिवांगी, अनुपमा, पीयूष, ध्रुव, पार्थ, सूर्यांश, आराध्या, काव्या, शिवा, सुशांत, नावांशी, सोनाली, युवीन, हर्षित, आर्या, अनुष्का और गौरी शामिल रहे। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों और पुरस्कार वितरण ने समारोह को यादगार बनाया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर मिनर्वा स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल, बीडीसी सदस्य अभिषेक चंदेल, पूर्व उप प्रधान अनिल कुमार, ग्राम पंचायत प्रधान सरला देवी, सोमदत्त गौतम, प्रताप सिंह और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें