फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बच्चों ने बम बम भोले डांस पर धमाकेदार प्रस्तुति देकर लूटी वाहवाही

विज्ञापन
नवलोक आदर्श विद्यालय खनसरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावीं छात्राएं पुरूस्कार ले
विज्ञापन
नवलोक आदर्श विद्यालय खनसरा ने मनाया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
विज्ञापन

वार्षिक समारोह में मेधावीं छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नवलोक आदर्श विद्यालय खनसरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शुक्रवार को मनाया गया। कार्यक्रम में लोक गायक एवं सेवानिवृत्त साइंटिस्ट बलदेव संख्यान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों ने सरस्वती वंदना और वंदे मातरम् से की। इसके बाद मुख्यातिथि के स्वागत में शुभ दिन आयो रे, गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। एलजी कक्षा के नन्हे मुन्ने बच्चों ने चांद से प्यारी दादी मां पर प्रस्तुति देकर उपस्थित अभिभावकों का दिल जीत लिया। वहीं यूकेजी के बच्चों ने बम-बम भोले डांस पर धमाकेदार प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने मुझे माफ करना, ओम साईं राम, चले जैसे हवाएं सनन सनन, बुद्धू बड़ा नामधर, यह तो सच है कि भगवान है, बुमरो बुमरो, नाटीए रंग दे बसंती सहित अन्य गानों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। छात्रों की ओर से प्रस्तुत आठ परचे अनपढ़ नेता का इंटरव्यू जैसी नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। इसके साथ ही हम नहीं सुधरेंगे, बरसो रे मेघा मेघा और पहाड़ी नाटी पर भी मनमोहक नृत्य पेश किए गए। कक्षा सातवीं और नौवीं के छात्रों ने योग प्रदर्शन कर सभी को स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश दिए जबकि कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने फनी डांस परफॉर्मेंस देकर माहौल को खूब खुशनुमा बनाया। इसके बाद मुख्य अध्यापिका सुमन चंदेल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की पूरे वर्ष की शैक्षणिक एवं सह पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी अभिभावकों और मुख्यातिथि को दी। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे महत्वपूर्ण नींव है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मुख्याध्यापिका बबीता शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष लोकेश ठाकुर, अध्यक्ष सुमन शर्मा, मैहरी काथला पंचायत प्रधान कांता शर्मा, शिक्षा समिति प्रधान शेर सिंह धीमान, सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक भवानी सिंह चंदेल, देशराज भारद्वाज, विजय कुमार, लेखराम राणा, अनूप शर्मा, नितिन राणा, जितेंद्र शर्मा सहित सभी अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे ।
विज्ञापन

इनसेट
कार्यक्रम अंत में मुख्यातिथि ने वर्षभर विभिन्न शैक्षणिक एवं सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले छात्रों में दिव्यांश, पल्लवी शर्मा, मन्नत शर्मा, अनया चंदेल, गौरी, कुसुम, दिव्यांश, गौरीशंकर, आदित्य कुमार,मन्हास, रियाए शगुन, आरोही शर्मा, मयंक ठाकुर, मानवी शर्मा, अनन्या शर्मा, ऋषि चंदेल, कशिश राणा, काव्यांश शर्मा, संवि शर्मा, अरुणिमा, दिव्या भारद्वाज, प्रियदर्शनी, सृष्टि, एंजेल शर्मा, वंशिका शर्मा, अंकित शर्मा, तमन्ना, हार्दिक पुंडीर, विहान, पूर्विका शर्मा, अरण्य शर्मा, अयांश शर्मा, पुनीत कुमार, हर्ष, अनिका शर्मा, सानवी शर्मा, मानवी चंदेल, श्रेया भारद्वाज, दिव्यांशी शर्मा, यामिनी, संवि और मनिका ठाकुर शामिल रहे।

नवलोक आदर्श विद्यालय खनसरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावीं छात्राएं पुरूस्कार ले

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें