- बच्चों ने प्रस्तुत किए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दसगांव में वार्षिक समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नाटी, पंजाबी गिद्दा, बिलासपुर नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि ने मेधावियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में विशाल, स्पर्श, अंगद, तनिषा कुमारी, सुमन कुमारी, शिवाली शर्मा, निधिका शर्मा, सृष्टि शर्मा, उमेश कुमार, दीक्षित रघुवंशी, रिद्धिमा चंदेल, वर्षा चंदेल, राधिका, रितिका शर्मा, शिवम चंदेल, साक्षी, अभय चड्ढा, आंचल, वंशिका शर्मा, रितिका, राधिका चंदेल, सृष्टि शर्मा, संजय कुमार, प्रशम अवस्थी, उमेश कुमार, शिवम चंदेल, पूजा कुमारी, किरण, विशाल और अन्य को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद छठवीं और सातवीं के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति के गीत पर प्रस्तुति दी गई। 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए नाटक प्रस्तुत किया। इस मौके पर समाजसेवी बंत सिंह चंदेल ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर बरमाणा पंचायत प्रधान पूजा धीमान, संजय शर्मा महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी, रतनलाल, प्यार सिंह चंदेल, सुरेंद्र चड्डा, ओंकार सिंह चंदेल, राजकुमार, अनिल कुमार, हीरा पाल, जगदीश कुमार, जोगिंद्र, नरेश कुमार, यशपाल, जगदीश ठाकुर और धीरज चंदेल मौजूद रहे।