फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जेपी उद्योग विस्थापित परिवहन सहकारी सभा के चुनाव में तख्ता पलट

विज्ञापन
विज्ञापन
15 वार्ड में से 14 पर नए पैनल का कब्जा
विज्ञापन

7 नंबर वार्ड से चमन बन सकते हैं सभा के अध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जेपी उद्योग विस्थापित एवं प्रभावित परिवहन सहकारी सभा सीमित खारसी के चुनाव में तख्ता पलट हो गया। 15 वार्ड में से 14 पर नए पैनल के सदस्यों ने जीत दर्ज की। कुल 32 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे। केवल वार्ड-2 से ही पुराने पैनल के सदस्य जीत दर्ज कर सके।
विज्ञापन

परिवहन सहकारी सभा सीमित खारसी के चुनाव मंगलवार को हुए। चुनाव सुबह 10 से 2 बजे तक चले, जिसमें सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। वार्ड-1 से मिलाप कुमार गांव डोभा को 38 और देवेंद्र कुमार सोलधा को 25 मत पड़े, जिसमें मिलाप 13 मतों से विजयी रहे। वार्ड-2 से महेंद्र सिंह गांव भोली को 35 और राजीव महाजन गांव क्यारन को 32 मत मिले और महेंद्र सिहं तीन मतों से विजेता बने। वार्ड-3 से सुनील कुमार गांव धार टटोह को 34 और धर्मपाल गांव घेराटा को 29 मत पड़े और सुनील कुमार पांच मतों से विजयी रहे। वार्ड-4 से राजेश कुमार गांव साई ब्राह्मणा को 42 और परमा नंद गांव द्रोबड़ को 22 मत मिले, जिसमें राजेश 20 मतों से जीते। वार्ड-5 से नंदलाल गांव क्यारन को 33 और हंसराज गांव साई नोडवां को 32 मत मिले और नंदलाल दो मतों से विजेता बने। वार्ड-6 से भागीरथ (गिरधारी) गांव खारसी कनैता को 48 और बाबू राम गांव सोहरा वियूंश को 17 मत मिले और भागीरथ 31 मतों से जीते। वार्ड-7 से चमन लाल गांव खारसी ब्राह्मणा को 37 और कुलदीप गांव धार टटोह को 26 मत मिले और चमन 11 मतों से जीते। वार्ड-8 से हेमराज गांव सोलधा को 37, परसराम गांव पहलवाना को 20 और सुरेश कुमार गांव दौहड़ को दो मत मिले और हेमराज 17 मतों से विजेता बने। वार्ड-9 से राजेश कुमार गांव टंगार डोभा को 34 और जीतराम गांव सीली को 31 मत मिले और राजेश तीन मतों से जीते। वार्ड संख्या-10 से राकेश कुमार दिगथली को 37, जयदेव गांव क्यारन को 23 और धर्मपाल गांव चांबी को पांच मत मिले, जिसमें राकेश शर्मा 14 मतों से विजयी रहे। वार्ड-11 से राजेश कुमार गांव चंदपुर को 37 और दौलत सिंह ठाकुर गांव रानीकोटला को 26 मत मिले और राजेश 11 मतों से जीते। वार्ड-12 से अनिल कुमार गांव चांबी भड़ेतर को 42 और हीरा पाल गांव मोती को 22 मत मिले, जिसमें अनिल 20 मतों से जीते। वार्ड-13 से मदन लाल गांव भड़ेतर को 38 और रमेश कुमार गांव छकोह को 23 मत पड़े और मदन 15 मतों से विजयी रहे। वार्ड-14 से पवन कुमार गांव बाग फुगलवाटा को 41 और सुभाष चंद गांव बलग का घाट को 24 मत मिले और पवन 17 मतों से जीते। वार्ड-15 से अरुण कुमार गांव बलग का घाट को 35 और राज कुमार नली चंगर को 31 मत पड़े और अरुण चार मतों से विजयी हुए। वार्ड-7 से विजेता चमन सभा के नए अध्यक्ष बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें