फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में मेगा मॉकड्रिल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन की तैयारी और क्षमताओं का होगा गहन आकलन
विज्ञापन

- मेगा मॉकड्रिल से पूर्व टेबल टॉप अभ्यास के लिए एडीसी ने ली बैठक
-बारिश, बाढ़ भूस्खलन संबंधी मेगा मॉकड्रिल को लेकर आपदा प्रबंधन पर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारी और क्षमताओं का गहन आकलन करने के लिए शुक्रवार को मेगा मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल ने मेगा मॉकड्रिल से पहले टेबल टॉप अभ्यास के लिए बुलाए गए आपदा प्रबंधन से संबंधित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
विज्ञापन

बैठक में बारिश, बाढ़, भूस्खलन संबंधी मॉकड्रिल को लेकर आपदा प्रबंधन से जुड़े हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले के सभी उप मंडल स्तर में निर्धारित स्थलों और संस्थानों में बारिश बाढ़ भूस्खलन से प्रतीकात्मक नुकसान मानकर मॉक अभ्यास किया जाएगा। जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों व क्षमताओं का गहन आकलन एवं विश्लेषण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मॉकड्रिल से जिला आपदा प्रबंधन को और पुख्ता बनाने में मदद मिलेगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मेगा मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा में प्रतिक्रिया योजना की प्रभावकारिता को परखना है, ताकि कमियों का पता लगा कर उन्हें समय से सुधारा जा सके। साथ ही इसका एक उद्देश्य सभी हितधारक विभागों व अधिकारियों को आपदा प्रबंधन को लेकर अद्यतन मानक संचालन प्रक्रियाओं और दिशानिर्देशों से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए विभागों का आपसी समन्वय बहुत जरूरी है। बताया कि 14 जून को मुख्यालय से बाढ़ भूस्खलन की काल्पनिक सूचना मिलने पर मॉक अभ्यास शुरू किया जाएगा। झंडूता के सुन्हाणी,घुमारवीं के पन्याला, नयना देवी जी मंदिर परिसर में और सदर बिलासपुर बध्यात सहित कोलडैम और क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में मॉक अभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें